संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लाल घाटी के युवा कोरोना संकट में निभा रहे अहम भूमिका क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद के साथ राशन रसोई गैस की समस्या पर प्रसासन को भी करा रहे अवगत

चित्र
बलबीर परमार अरण्यरोदन टाइम्स ब्यूरो कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश की ग्राम पंचायत अहम भूमिका निभा रही है। वंही उत्तराखंड की ग्राम पंचायत भी इस घड़ी में कंही पीछे नही है। उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी  में    ग्राम पंचायत  ठाण्डी  के  युवक पूरे क्षेत्र के लिए मिशाल बने हुए है।  इन ग्राम पंचायत के युवाओं  ने सामाजिक एकता परिवार ठाण्डी के नाम से एक संस्था का गठन कर ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यों, पौराणिक संस्कृति ,शिक्षा सुधार व महिला सशक्तिकरण को जागरूक करने का अभियान पिछले कुछ सालों से  लगातार जारी है। इस घड़ी में युवाओं की  सोच के साथ *गाजणा पट्टी के सात ग्राम पंचायत ठाण्डी, जालंग,कमद,कुमारकोट,ब्रह्मपुरी,भड़कोट और सटियालीधार मेंं यूूवाओ की मुहिम पर इस विश्व बीमारी की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान लगातार चलाया चलाया हुआ  है। जागरूक अभियान के साथ ग्रामीणों का  37 लड़कों का यह ग्रुप एक दर्जन  ग्रामपंचायतों में अभी तक 3000 मास्क, 1200 डिटोल साबुन, 200सैनिटाइजर ओर गाँव में जगह जगह छिडक़ाव अभियान के लिए 40 लीटर सैन्टाइज़ का उपयोग करके लोगों को जागरूक कर रहे  है,साथ ही  नेटवर्क की सुविधा न होने पर

जनपद उत्तरकाशी में पीएम राहत कोष में काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत ने दी राहत राशि

चित्र
 काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत  ने आशीष के रूप में भेंट किए एक लाख रुपए। अरण्यरोदन टाइम्स ब्यूरो  उत्तरकाशी ।। विश्व व्यापी कॉरॉना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही मुहीम को आगे बढ़ाते हुए  उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर के  महंत श्री जयेंद्र पुरी  द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक काशी विश्वनाथ जी के आशीर्वाद के रूप में भेंट किया। उन्होंने उक्त धनराशि का चेक गंगोत्री विधायक  गोपाल रावत एवम जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान  के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेंट किया। साथ ही महंत जी द्वारा विश्व कल्याण के लिए महामृत्युंजय भगवान विश्वनाथ से प्रार्थना की गई एवम आशीष प्रदान किया गया कि जल्द ही इस महामारी से भारत को निजात मिल जाएगी।  महंत  जयेंद्र पुरी द्वारा देशवासियों से आग्रह किया गया कि इस महामारी से लड़ने में सभी एकजुटता दिखाएं एवम सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अक्षरस: पालन करें। अधिक से अधिक प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें। जनपद में इस बड़ी लड़ाई लड़ने के पुरोहितो और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पीएम राहत कोष में दान दे रहे

लॉक डाउन के दौरान जिला पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि की अहम भूमिका निभा रहे है प्रदीप भट्ट

चित्र
बलबीर परमार अरण्यरोदन टाईम्स ब्यूरो  उत्तरकाशी डुंडा।।कोविड-19 कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां एक तरफ प्रशासन और सरकार लगी हुई है तो वहीं जनप्रतिनिधि भी इससे पीछे नहीं है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने डुंडा  ब्लॉक धनारी पट्टी में दर्जनों गांव में सैनिटाइजर मास्क बांटे और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया  वही घर-घर जाकर लोगों को को सोशल डिस्टेंस होम क्वॉरेंटाइन से कोरोना महामारी के बचने के लिए सोशल डिस्टेंस की भी अपील की। वहीं ग्रामीण इलाकों रास्ते और गलियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाया इस दौरान जब छिड़काव कर्मचारी थक गए तो जिला पंचायत संगठन के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कई जगह पर खुद भी छिड़काव किया। ग्रामीण इलाकों में कीटनाशक दवाई और जागरूकता का जरूरी इसलिए भी है क्योंकि आजकल बाहरी देश और प्रदेशों में काम करने वाले अधिक से ग्रामीण गांव में जमा हो रखे हैं जिनको जागरूक करना बहुत जरूरी है। प्रदीप भट्ट लॉक डाउन के बाद से कई गाव में जाकर सेनिटाइजर के साथ ग्रामीणों को  मास्क बांटे  और ग्रामीणों को जागरूक करने में लगे है।  प्रतिनिधि के तौर पर एक

निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य इंसानियत को जिंदा रखना

हरिद्वार। निरंकारी मिशन की ब्रांच ज्वालापुर में असहाय लोगों की मदद की गई। कोरोनो महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डॉउन की स्तिथि बनी हुई है। जिस कारण आम मजदूरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी के चलते देश भर में लगातार सामाजिक संस्थाएं आगे आकर असहाय लोगों की मदद कर रही है। निरंकारी मिशन पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्य कर रहा है। आज भी मिशन की ब्रांच ज्वालापुर के सेवादारों ने भोजन के पैकेट्स वितरण किए। ब्रांच ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने बातचीत में बताया कि विश्व में इस वक्त कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। मानवता की सेवा के लिए हम सभी यहाँ एकत्रित होते हैं। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी के आदेशानुसार निरंकारी मिशन  मानव मात्र की सेवाओं में पहले भी लगा हुआ था और इस महामारी के बीच भी अलग-अलग ब्रांचों में सेवाओं के लिए भवनों के द्वार खोल दिए गए हैं। निरंकारी मिशन इस समय मानव सेवा के लिए राज्य और केंद्र सरकार को भरपूर सहयोग दे रहा है। जिन लोगों के घरों में तंगी है, उन लोगों के लिए यहाँ से सूखा राशन भी वितरित किया जा रहा है। ये सिलसिला इसी प्रकार लगातार च

अल्मोड़ा जिले के 9584 श्रमिकों के खातों में 95,84000 की राशि भेजी 

अल्मोड़ा। कोराना महामारी में लाॅकडाउन को देखते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की मदद हेतु शासन के निर्देशानुसार 1000-1000 रूपये सीधे खातों में ट्रान्सफर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सहायक श्रम आयुक्त उमेश राय ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के 9584 श्रमिकों को 9584000.00 (पिच्चानबे लाख चैरासी हजार रू0), पिथौरागढ़ के 4822 श्रमिकों के 4822000.00 (अड़तालीस लाख बाईस हजार रू0), बागेश्वर के 2264.00 श्रमिकों को 2264000.00 (बाईस लाख चैसठ हजार रू0) व चम्पावत के 639 श्रमिकों को 639000.00 (छः लाख उनतालीस हजार रू0) ट्रान्सफर किये गये है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान तक कुल चारो जनपदों के 17329 श्रमिकों के खातो में 1.73 करोड़ रू0 डाले जा चुके हैं

होटलों, धर्मशालाओं का उपयोग क्वेरेटाइन सेन्टर के रूप में किया जाएगा

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण एक अन्तर्राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा कोराना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण प्रबन्धन के अन्तर्गत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु विभिन्न कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि कोराना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत कुमाऊॅ मण्उल विकास निगम लि0 पर्यटन विभाग के अधीन समस्त गेस्ट हाऊसों को अस्थाई रूप से जिला प्रशासन के नियंत्रण में रखे जाने के साथ-साथ महामारी अधिनियम 1987 के तहत कोरोना वायरस सकं्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ताकि जनपद अन्तर्गत कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के गेस्ट हाऊसों तथा होटलों, धर्मशालाओं आदि का उपयोग क्वेरेटाईन सेन्टर के रूप में किया जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद अन्तर्गत सोलूना रिसोर्ट मरचूला, लेबुआ कोर्बेट भकराकोट मरचूला, होटल शिखर माल रोड, अल्मोड़ा, होटल पार्वती इन रानीखेत, कसार जंगल रिसोर्ट बिनसर रोड अल्मोड़ा, ब

डीडी उत्तराखंड का प्रसारण 24 घंटे का हुआ 

देहरादून। डीडी उत्तराखंड का प्रसारण आज से 24 घंटे हो गया है। साल 2001 में देहरादून में दूरदर्शन केंद्र, विकास खंड कार्यालय रायपुर, देहरादून में अंतरिम सेट अप के रूप में शुरू किया गया था और जून 2006 से एक घंटे का प्रसारण शुरू किया गया, 2007 से केंद्र ने दो घंटे का कार्यक्रम शुरू किया। 2016 में केंद्र का अपना भवन तैयार होने पर हरिद्वार बायपास मार्ग, रिस्पना पुल के पास शिफ्ट हो गया था लेकिन प्रसारण नहीं बढ़ सका। पिछले साल 09 मार्च से इस केंद्र के कार्यक्रमों को डीडी फ्री डिश पर लाया गया और दोपहर एक बजे से सात बजे तक का 6 घंटे का प्रसारण शुरू किया गया जिसमें 15 मिनट का एक समाचार बुलेटिन भी शामिल है। दूरदर्शन महानिदेशालय ने केंद्र को डीडी उत्तराखंड के रूप में 24 घंटे चलाने के लिए पहली अप्रैल की तिथि तय की गई थी और बुधवार पहली अप्रैल से केंद्र ने अपना 24 घंटे का प्रसारण शुरू कर दिया है। फिलहाल देश में कोरोना महामारी के चलते डीडी उत्तराखंड अभी कुछ दिन डीडी न्यूज के कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा लेकिन धीरे धीरे उत्तराखंड से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित होने लगेंगे। पिछले एक साल में डीडी उत्तराखंड

किचन में सिलेंडर बदलते समय लगी आग, चार लोग झुलसे

काशीपुर। काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित नगर की पॉश कॉलोनी में एक घर में किचेन में सिलेंडर बदलते समय आग भड़क गई। बेकाबू आग की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत कुल चार लोग झुलस गए। उन्घ्हें इलाज के लिए रामनगर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। काशीपुर बाजपुर रोड स्थित मिल कॉलोनी में गजेंद्र सिंह पुत्र स्व. दर्शन सिंह परिवार के संग रहते हैं। कपास मिल कंपाउंड में गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दीपा नेगी किचेन में खाना बना रही थीं कि गैस के पाइप से लीकेज होने की वजह से आग भड़क गई। हादसे में दीपा नेगी झुलस गईं। उसे बचाने आए उनके बेटे तुषार और सास विमला देवी भी झुलस गए। तीनों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तत्काल आग पर काबू पाया। इससे पूर्व मोहल्ले के लोगों ने झुलसे लोगों को बमुश्किल निकाला। सभी को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित चामुंडा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पड़ोस के रहने वाले पंकज कुमार अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने अचानक तेज आवाज सुनी जिसके बाद वह अपने घर से बाहर निकल आए। उन्होंने अंदर सभी लोगों स

जिलाधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे जनपद उत्तरकाशी के जवाबदेय अधिकारी अरण्यरोदन टाइम्स एक्सक्लूसिव

चित्र
बलबीर परमार अरण्यरोदन टाइम्स एक्सक्लूसिव उत्तरकाशी।। जनपद उत्तरकाशी में कोरोना को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान कितना भी सतर्क य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते दिखे लेकिन आदेशों का पालन उनके अधिकारी किस कदर कर रहे है यह देखा जा सकता है ग्राउंड जीरो ।  विकास खंड डुंडा और चिन्यालीसौड़ के अधिकारी ज्यादा समय जिला मुख्यालय में ही डटे है। जिस कारण क्षेत्र में सब्जी जरूरी चीजो का अभाव हो गया है। हालात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि तहसील मुख्यालय से 15किलोमीटर की दूरी पर लॉक डाउन के बाद  से सब्जी जरूरी रसद नही पहुँच पायी है। सिस्टम पिछले 10दिनों में 15किलोमीटर के एरिया में भी जरूरी चीजो के लिए व्यवस्था नही बना पाया है। जिससे विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। पिछले लंबे समय से जनपद में यह महसूस किया जा रहा है कि जिलाधिकारी आशीष चौहान के आदेश सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित दिख रहे है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी के आदेश जवाबदेय अधिकारियों के लिए कितने मायने रखते है  लॉक डाउन के समय पता चल रहा है। जवाबदेय अधिकारी जिला मुख्यालय में ही डटे है और जनता धीरे धीरे परेशानी का सामन