अल्मोड़ा जिले के 9584 श्रमिकों के खातों में 95,84000 की राशि भेजी 


अल्मोड़ा। कोराना महामारी में लाॅकडाउन को देखते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की मदद हेतु शासन के निर्देशानुसार 1000-1000 रूपये सीधे खातों में ट्रान्सफर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सहायक श्रम आयुक्त उमेश राय ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के 9584 श्रमिकों को 9584000.00 (पिच्चानबे लाख चैरासी हजार रू0), पिथौरागढ़ के 4822 श्रमिकों के 4822000.00 (अड़तालीस लाख बाईस हजार रू0), बागेश्वर के 2264.00 श्रमिकों को 2264000.00 (बाईस लाख चैसठ हजार रू0) व चम्पावत के 639 श्रमिकों को 639000.00 (छः लाख उनतालीस हजार रू0) ट्रान्सफर किये गये है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान तक कुल चारो जनपदों के 17329 श्रमिकों के खातो में 1.73 करोड़ रू0 डाले जा चुके हैं


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लॉक डाउन के दौरान जिला पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि की अहम भूमिका निभा रहे है प्रदीप भट्ट

वैश्विक महामारी में सैक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूडी निभा रहे है अहम भूमिका।