जिलाधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे जनपद उत्तरकाशी के जवाबदेय अधिकारी अरण्यरोदन टाइम्स एक्सक्लूसिव

बलबीर परमार


अरण्यरोदन टाइम्स एक्सक्लूसिव


उत्तरकाशी।। जनपद उत्तरकाशी में कोरोना को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान कितना भी सतर्क य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते दिखे लेकिन आदेशों का पालन उनके अधिकारी किस कदर कर रहे है यह देखा जा सकता है ग्राउंड जीरो । 


विकास खंड डुंडा और चिन्यालीसौड़ के अधिकारी ज्यादा समय जिला मुख्यालय में ही डटे है। जिस कारण क्षेत्र में सब्जी जरूरी चीजो का अभाव हो गया है। हालात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि तहसील मुख्यालय से 15किलोमीटर की दूरी पर लॉक डाउन के बाद  से सब्जी जरूरी रसद नही पहुँच पायी है। सिस्टम पिछले 10दिनों में 15किलोमीटर के एरिया में भी जरूरी चीजो के लिए व्यवस्था नही बना पाया है। जिससे विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। पिछले लंबे समय से जनपद में यह महसूस किया जा रहा है कि जिलाधिकारी आशीष चौहान के आदेश सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित दिख रहे है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी के आदेश जवाबदेय अधिकारियों के लिए कितने मायने रखते है  लॉक डाउन के समय पता चल रहा है। जवाबदेय अधिकारी जिला मुख्यालय में ही डटे है और जनता धीरे धीरे परेशानी का सामना कर रही है।


आपको बता दे ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले लिंक मार्ग में पिछले 10दिनों से पहिये जाम है। प्रसासन का धयान सिर्फ तहसील मुख्यालय तक सीमित है। जिससे सब्जी से लेकर जरूरी सामान की किल्लत हो गयी है। जो सामान जैसे तैसे आ भी रहा वह ग्रामीणों को महंगे दाम पर मिल रहा है। 


सिस्टम का हाल आप इस घटना से लगा सकते है---


सिस्टम का हाल आप इसी से लगा सकते है,जब जिलाधिकारी आशीष चौहान को तीन दिन पहले अरण्यरोदन टाइम्स ने ग्रामीणों इलाको में जरूरी चीजों से अवगत कराया था । जिलाधिकारी ने आनन फानन में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी को निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने भी ग्राउंड जीरो पर कार्य न कर पत्रकार से संपर्क किया और ऐसे गांव की जानकारी मांग एक एप्लिकेशन भेजने के साथ अपनी जवाबदारी पूरी कर ली। 


पिछले 24घंटे से ग्रामीण द्वारा भेजी गई प्रार्थना पत्र  पर कोई कार्यवाही नही हुई है  । ये हालात तहसील मुख्यालय से 15किलोमीटर की दूरी का है। सुदूरवर्ती क्षेत्र का आप अंदाजा लगा सकते है। जिलाधिकारी के आदेश और पत्रकारों की खबर को  ठेंगा दिखा रहे है सीमान्त जनपद में जवाबदेय अधिकारी।


 


 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लॉक डाउन के दौरान जिला पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि की अहम भूमिका निभा रहे है प्रदीप भट्ट

वैश्विक महामारी में सैक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूडी निभा रहे है अहम भूमिका।