उत्तरकाशी फ्री बिजली पानी की मांग को लेकर यूकेडी नेता विष्णुपाल रावत गैरसैंण करेंगे कूच

उत्तरकाशी।


अरण्यरोदन टाइम्स ब्यूरो
उत्तरखंड क्रांति दल ने  मिशन 2022 को फतेह करने की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को यूकेडी के संरक्षक एवं केंद्रीय प्रवक्ता विष्णुपाल रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उत्तराखंड राज्य में बीस सालों से राज कर रही भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांगेस के झूटे वादों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।  इसिलए यूकेडी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के‌ खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यूकेडी कार्यकर्ता इस बार गैरसैंण कूच कर राज्य स्थापना दिवस मनाएगी।
यूकेडी कार्यालय में आयोजित बैठक में यूकेडी के संरक्षक विष्णुपाल रावत ने कहा कि जिले में बंद पड़ी निर्माणाधीन पाला-मनेरी  और लोहारी-नागपाल परियोजना खुलवाने के लिए उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कि केंद्र सरकार से जल्द उत्तरकाशी से लेकर गोमुख तक थोपे गए ईको सेंसटिव जोन के काले कानून को शीघ्र हटाने की मांग की है। यूकेडी जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने कार्यकर्ताओं से मिशन -2022 विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूकेडी कार्यकर्ता आगामी 8 नंबर को गैरसैंण कूच कर राज्य स्थापना दिवस मनाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा व कांग्रेस के झूटे वादों से त्रस्त होकर यूकेडी के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों को जीता कर अपना समर्थन ‌दिया है। इस मौके पर संजय सेमवाल समेत बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लॉक डाउन के दौरान जिला पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि की अहम भूमिका निभा रहे है प्रदीप भट्ट

वैश्विक महामारी में सैक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूडी निभा रहे है अहम भूमिका।